पंजाब : गंदे नाले में मिली खून से लथपथ लाश, तेजधार हथियार से की गई हत्या

By: Ankur Sat, 19 June 2021 3:02:53

पंजाब : गंदे नाले में मिली खून से लथपथ लाश, तेजधार हथियार से की गई हत्या

पंजाब के लुधियाना में तब सनसनी फ़ैल गई जब हैबोवाल के चंद्र नगर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह गंदे नाले में प्लास्टिक के बोरे में एक लाश मिली। एक टांग बोरे से बाहर निकली थी जिसकी वजह से लोगों को इसके बारे में पता चल सका। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से खून से लथपथ शव को बाहर निकलवाया। एडीसीपी समीर वर्मा ने कहा कि देखने से ऐसा लग रहा है हत्या एक या दो दिन पहले की गई है। शव बहकर यहां पहुंचा है। सभी थानों को सूचना दे दी गई है और वहां से लापता लोगों के रिकार्ड मंगाए हैं। शव की पहचान के बाद ही मामले की जांच को दिशा मिल सकेगी।

चंद्र नगर पुलिया के पास शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे गंदे नाले में प्लास्टिक के बोरे में एक शव देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। शव लहूलुहान था। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आशंका है कि तेजधार हथियार से व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव बोरे में डाल कर गंदे नाले में फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार गंदे पानी में पड़ा रहने के कारण शव का चेहरा बुरी तरह से गल गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़े :

# हेल्थ चेकअप के लिए पत्नी के साथ अमेरिका रवाना हुए रजनीकांत, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें

# कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के में 12-16 हफ्ते के अंतराल पर एस्ट्राजेनेका ने दी सफाई

# 18 महीने बाद मौसमी चटर्जी के दामाद ने विसर्जित की पत्नी की अस्थियां, देरी के पीछे बताई ये वजह

# फाइजर और मॉडर्ना को लेकर सामने आई नई रिसर्च, पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नहीं होता कोई नुकसान

# पूरी दुनिया पर काल बनकर टूटा है कोरोना वायरस, अबतक हो चुकी 40 लाख से ज्यादा मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com